सहरसा, फरवरी 18 -- सहरसा, नगर संवाददाता। पटुआहा स्थित भाजपा कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान 2026 की सफलता के लिए जिला योजना बैठक की गई।जिलाध्यक्ष साजन शर्मा की अध्यक्षता में क्षेत्रीय सह प्रभारी सत्येन्द्र राय, जिला प्रभारी सुनील कुमार, बैठक प्रभारी महादेव चौधरी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि 27 फरवरी को सुपौल में प्रदेश की ओर से क्षेत्रीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया है । क्षेत्रीय सह प्रभारी ने कहा कि केन्द्रीय योजना के तहत प्रदेश स्तरीय जिला स्तरीय एवं मंडल स्तरीय कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देकर भाजपा की नीति सिधांत राष्ट्रीयता सरकार की नितियों भाजपा का इतिहास विकास बिषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला प्रभारी ने कहा कि यह प्रशिक्षित टीम पंचायत शक्ति केन्द्र तक प्रशिक्षण देगी। बैठक प्र...