भदोही, मार्च 19 -- भदोही, संवाददाता। शहर के आनंद नगर गजिया स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में श्रीराम जन्मोत्सव शोभा यात्रा महासमिति की बैठक हुई। इस दौरान श्रीराम शोभा यात्रा को लेकर चर्चा किया गया। समिति के अध्यक्ष अभिषेक जायसवाल ने कहा कि 27 मार्च को प्रभु श्रीराम की भव्य शोभा यात्रा शहर में निकाली जाएगी। श्रीराम जन्मोत्सव शोभा यात्रा महासमिति के संरक्षक संतोष दुबे ने कहा कि सभी हिंदू समाज प्रभु श्रीराम के कार्य के लिए आगे आए और शोभा यात्रा में बड़ी तादात में भाग लें। नवरात्र को देखते हुए जिला प्रशासन से शहर में मांस, अंडा की दुकानों को बंद कराने की मांग किया।बताया कि शोभा यात्रा शाम छह बजे रजपुरा चौराहे से निकलेगी, जो श्री हनुमान बाग मंदिर, गजिया ओवरब्रिज,लिप्पन तिराहा, अजीमुल्लाह चौराहा, मेन रोड, भरत चौराहा होकर मर्यादपट्टी मंदिर तक जाएगी।...