मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 18 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज समेत सभी मेडिकल कॉलेजों में 27 अक्तूबर को स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा। स्वास्थ्य विभाग के कायाकल्प कार्यक्रम के तहत यह अभियान चलेगा। केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय ने यह निर्देश सभी मेडिकल कॉलेजों को दिया है। एसकेएमसीएच की प्राचार्य प्रो. कुमारी विभा ने बताया कि मंत्रालय के निर्देश के अनुसार गतिविधि करायी जायेगी।मंत्रालय ने निर्देश दिया है कि प्राचार्य अभियान की मॉनिटरिंग करेंगे। प्राचार्यों को इस अभियान के ठीक से संचालन के लिए एक नोडल अफसर को भी नियुक्त करने का निर्देश दिया गया है। कार्यक्रम के बाद इसकी रिपोर्ट मंत्रालय को ईमेल से भेजनी है। रिपोर्ट के लिए सभी मेडिकल कॉलेजों को एक फार्मेट भेजा गया है। इस फार्मेट में अभियान से पहले और उसके बाद की त...