गढ़वा, फरवरी 26 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 27 फरवरी को अध्यक्ष और वार्ड पार्षद पदों के लिए मतगणना होनी है। उक्त मतगणना कार्य को निर्विवाद और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने के उद्देश्य से कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर और उसके बाहर चारों ओर 200 मीटर परिधि में निषेधाज्ञा लागू रहेगी। यह जानकारी एसडीएम संजय कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि इस परिसर में गढ़वा जिले के तीनों नगर निकायों के निर्वाचन से संबंधित मतगणना प्रक्रिया के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं विधिसम्मत संचालन और लोक परिशांति कायम रखने के उद्देश्य से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 27 फरवरी को सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक उक्त निषेधाज्ञा लागू की गई है। जारी निषेधाज्ञा के अनुसार उक्त परिधि में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.