प्रयागराज, मार्च 29 -- यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम 27 केंद्रों पर समाप्त हो गया है। रविवार को 67,445 परीक्षकों ने हाईस्कूल एवं इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। हाईस्कूल की 12,99,231 व इंटर की 12,42,130 कुल 25,41,361 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गई। निर्धारित कुल 254 मूल्यांकन केन्द्रों में से 27 पर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...