भागलपुर, मार्च 8 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सैंडिस कंपाउंड में 19 से 30 अप्रैल तक आयोजित होने वाले महाशक्ति सनातन धर्म महोत्सव के अंतर्गत महाशक्ति महालक्ष्मी पीताम्बरा सर्वविध 27 कुंडीय महायज्ञ को लेकर कार्यक्रम स्थल पर रविवार को यज्ञ धर्म ध्वजा की स्थापना की गई। ध्वजा स्थापना कार्यक्रम बूढ़ानाथ मंदिर के महंत शिवनारायण गिरि के सान्निध्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर आचार्य पंकज अथर्व, आचार्य जीवानंद त्रिक, मंदिर प्रबंधक वाल्मीकि और स्वामी आनंद जी, प्रेम शंकर त्रिक, राजेश कुमार, डॉ. अजय भारती, राकेश कुमार, शशिकांत झा, बलराम गोस्वामी, शशांक आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.