27 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
खगडि़या, जुलाई 20 -- खगड़िया । नगर संवाददाता मानसी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को 27 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की कार्रवाई में गांजा के साथ बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के कार्तिक यादव के पुत्र सत्तन यादव, मानसी थाना क्षेत्र के रोहियार के रहने वाले वासु यादव के पुत्र जयहिंंद यादव के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली कि रोहियार के जयहिंद यादव के बासा में गांजा रखकर कारोबार किया जा रहा है। इसके बाद सूचना पर एसपी भानू प्रताप सिंह ने टीम गठित किया और गठित टीम ने जयहिंद यादव के बासा पर छापेमारी करते हुए 27 किलो गांजा के साथ दो कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई में मानसी थानाध्यक्ष दीपक कुमार व एसआई रिक्की कुमार शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.