बस्ती, अप्रैल 14 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले की एक नगर पंचायत में विकास कार्यों को गति देने के लिए 27 अलग-अलग परियोजनाओं पर 8.08 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इन कार्यों को मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत स्वीकृति मिल गई है। इसके अंतर्गत आरसीसी सड़क निर्माण, नाली निर्माण, आंगनबाड़ी व विद्यालयों की बाउंड्रीवाल, ओपन स्पेस का विकास और टेमा चौराहे का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। नगर पंचायत अधिकारियों के अनुसार स्थानीय लोग लंबे समय से इन बुनियादी सुविधाओं की मांग कर रहे थे। कई स्थानों पर सड़क और नालियों की स्थिति अत्यंत खराब थी, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इसी को देखते हुए नगर पंचायत ने शासन को प्रस्ताव भेजा था, जिसे अब मंजूरी मिल गई है। इन कार्यों के अभाव में खासकर बरसात के मौसम में जलभराव और कीचड़ के कारण आवागमन बाध...