अलीगढ़, जून 9 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अग्निशमन विभाग की ओर से मंगलवार को भी जिले के 27 होटल-रेस्टोरेंटों में फायर ऑडिट किया गया। हैरानी की बात है कि छह दिन से चल रहे अभियान के बावजूद प्रतिष्ठानों में लापरवाही जारी है। सभी में फायर सेफ्टी को लेकर कुछ न कुछ कमियां पाई गईं। इस पर टीम ने सभी को नोटिस जारी किया है। बुधवार को भी अभियान जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- अग्नि सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले 102 होटल, मॉल व अस्पतालों को नोटिसफायर ऑडिट का अभियान दिल्ली में आगजनी की घटना के बाद अग्निशमन विभाग अलर्ट हो गया है। बीते गुरुवार से जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत रोजाना जिलेभर के होटलों, रेस्टोरेंट, क्लब आदि में अग्नि सुरक्षा संबंधी फायर ऑडिट, अग्निशमन उपकरणों की कार्यशीलता की सुनिश्चितता, प्रशिक्षण, मॉकड्रिल, इवेक्यूएशन ड्रिल आदि...