अररिया, अप्रैल 12 -- अररिया, वरीय संवाददाता रविवार 12 अप्रैल से 27 अप्रैल तक सुबह नौ बजे से अपराह्न तीन बजे तक 33 केवी जोकीहाट फीडर मेंटेनेंस का कार्य किया जाना है। इस कारण विद्युत शक्ति उपकेंद्र जोकीहाट एवं महलगांव के सभी 11 केवी फीडरों में उक्त अवधि में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी जोकीहाट के सहायक विद्युत अभियंता जीकेश कुमार ने दी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया कि वे दैनिक कार्य को समय पर कर लें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.