औरैया, अप्रैल 20 -- बिधूना, संवाददाता। तहसील क्षेत्र में तालाबों, पोखरों और जलाशयों के मत्स्य पालन पट्टों के आवंटन के लिए 27 अप्रैल को तहसील सभागार में शिविर आयोजित किया जाएगा। उप जिलाधिकारी बिधूना ने जानकारी देते हुए बताया कि यह नीलामी प्रक्रिया शासनादेश के अनुसार पात्र व्यक्तियों एवं समितियों के मध्य कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि मत्स्य जीवी सहकारी समितियों, स्वयं सहायता समूहों, मछुआ समुदाय के व्यक्तियों तथा अनुसूचित जाति के पात्र आवेदकों को 10 वर्षीय मत्स्य पालन पट्टे आवंटित किए जाएंगे। नीलामी की कार्यवाही 27 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से तहसील सभागार में शुरू होगी। शिविर के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों के आधार पर शासनादेश के अनुरूप पट्टा आवंटन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। यह भी पढ़ें- जिले में ग्रामीण सरकार चुनने की कवायद शुरू : प्रशासनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.