भागलपुर, अप्रैल 11 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। परशुराम सेवा संस्थान राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा की ओर से 27 अप्रैल को बाबा बूढ़ानाथ मंदिर परिसर में होने वाले सामूहिक उपनयन संस्कार को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। संस्थान के जिलाध्यक्ष अधिवक्ता रंजीत कुमार चौबे ने बताया कि अब तक 30 बटुकों का रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है। इस बार 51 बटुकों का उपनयन संस्कार का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि बटुकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। संस्थान की ओर से नाममात्र का रजिस्ट्रेशन शुल्क निर्धारित किया गया है। इच्छुक अभिभावक अभी भी अपने बच्चों का रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में गुड्डू दुबे, दयानंद झा, सुबोध उपाध्याय, नीलकंठ झा, अजय मिश्रा, मनोज तिवारी, जय कृष्ण मिश्रा, संजू तिवार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.