नई दिल्ली, अगस्त 18 -- दिल्ली लक्ष्मी योजना को लेकर तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित होगा विशेष कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने की योजना की समीक्षा नई दिल्ली, 18 अगस्त 2026

कार्यक्रम विवरण दिल्ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को पेंशन देने की प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही है। इसे लेकर 27 अगस्त को तालकटोरा स्टेडियम में भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमें पात्र महिलाओं को पेंशन का आधिकारिक पत्र सौंपा जाएगा, जबकि एक सितंबर से पेंशन की राशि सीधे उनके बैंक खातों में पहुंचनी शुरू हो जाएगी। यह प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी और पात्र महिलाओं को नियमित रूप से योजना का लाभ मिलता रहेगा। बीते 18 दिनों में करीब आठ लाख महिलाओं ने पोर्टल पर पंजीकरण कराया है, जबकि पांच लाख से अधिक आवेदन अंतिम रूप से जमा किए जा चुके हैं।

समीक्षा बैठक मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता...