हमीरपुर, अगस्त 21 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। सूबेदारगंज से लोकमान्य टर्मिनल तक चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन 27 अगस्त से होगा। यह ट्रेन सूबेदारगंज से दोपहर 12:10 बजे रवाना होगी। इस साप्ताहिक ट्रेन में सामान्य के 11 तथा स्लीपर के आठ कोच लगेंगे। यह ट्रेन कस्बे के रेलवे स्टेशन में शाम 5:33 बजे पर आएगी। इसका ठहराव फतेहपुर, गोविंदपुरी, भरुआ सुमेरपुर,रागौल,बांदा चित्रकूट धाम कर्वी में होगा। रेलवे की वेबसाइट के अनुसार अमृत भारत एक्सप्रेस सप्ताहिक ट्रेन का संचालन 27 अगस्त से होगा। यह गाड़ी संख्या 14121 सूबेदारगंज से गुरुवार को तथा गाड़ी संख्या 14122 लोकमान्य टर्मिनल (मुंबई) से शुक्रवार को रवाना होगी। कस्बे के रेलवे स्टेशन में यह मुंबई जाने के लिए शाम 5:33 बजे आएगी। यह भी पढ़ें- एनसीआर की पहली अमृत भारत एक्स. 21 अगस्त से, पहले सफर में ही...