27 अगस्त को पीयू में होगा 'खेलो इंडिया संवाद'
जौनपुर, अगस्त 25 -- जौनपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर 27 अगस्त को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में 'खेलो इंडिया संवाद-खेल की बात, पीएम के साथ' कार्यक्रम आयोजित होगा। राष्ट्रीय सेवा योजना और मेरा युवा भारत जौनपुर के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे। कार्यक्रम समन्वयक एनएसएस डॉ. शशिकांत यादव ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर को कैटेगरी-ए के तहत चुना गया है। यहां प्रधानमंत्री के संबोधन के लाइव प्रसारण के साथ दो-तरफा संवाद की सुविधा भी रहेगी। इसके अलावा सल्तनत बहादुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बदलापुर और महात्मा गांधी शती स्मारक महाविद्यालय, गरुआ, मकसूदपुर, गाजीपुर को कैटेगरी-बी में चयनित किया गया है। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय खेल दिवस पर पीएम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.