बोकारो, अक्टूबर 22 -- 27 अक्टूबर को होगी सेल बोर्ड की बैठक, दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजों पर रहेगी नजर छह माह में सेल ने 9.65 मिलियन टन क्रूड स्टील और 9.41 मिलियन टन की बिक्री दर्ज कीबोकारो वरीय संवाददाता। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक 27 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के वित्तीय परिणाम जारी किए जाएंगे। कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन के साथ उत्पादन और बिक्री के आंकड़ों पर भी उद्योग जगत की नजर रहेगी। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, मार्च से सितंबर 2026 के बीच सेल ने कुल 10.20 मिलियन टन हॉट मेटल का उत्पादन किया। इस अवधि में क्रूड स्टील का उत्पादन 9.65 मिलियन टन और बिक्री योग्य स्टील का उत्पादन 9.40 मिलियन टन रहा। वहीं, कंपनी ने 19.53 मिलियन टन आयरन ओर का उत्पादन किया। ...