हमीरपुर, मार्च 17 -- मौदहा, संवाददाता। रमजान माह के तीसरे अशरे में मस्जिदों में कुरान मुकम्मल होने का सिलसिला चल रहा है। सोमवार की रात कस्बा सहित क्षेत्र की लगभग एक दर्जन से ज्यादा मस्जिदों में कुरान मुकम्मल हुआ। जिसके बाद मस्जिद इंतेजामिया कमेटी और मोहल्ले वालों ने हाफिजों को नकदी व उपहार सहित फूल मालाओं से लादकर सम्मानित किया। सोमवार देर क्षेत्र के ग्राम गुसियारी स्थित बड़ी मस्जिद में कुरान मुक्कमल हुआ। कुरान सुनाने वाले हाफिज मुफ्ती अमजद अली वारसी का ग्राम प्रधान असरार अहमद सहित मस्जिद इंतेजामिया ने नकद पुरस्कार सहित फूल-मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया। कस्बे के मोहल्ला हैदरिया स्थित मस्जिद पीर बाबा में हाफिज निहाल, मस्जिद बांकी तलैया में हाफिज दानिश गफूर, मस्जिद गदाई मोहल्ले में हाफिज हसन अली, सैय्यद साहब, मस्जिद शाही इलाही तालाब मे...