रामपुर, मार्च 18 -- जिलेभर की अधिकतर मस्जिदों में 27वीं नमाज ए तराबी को कुरान पाक मुकम्मल हो गया। सोमवार देर रात तक मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ लगी रही। उलमा ने देश में अमन शांति और भाईचारे के लिए दुआ कराई। पहले रमजान से ही मस्जिदों में तराबी के दौरान कुरान पाक की तिलावत शुरू हो गई थी। कुछ मस्जिदों में दसवीं तराबी को कुरान पाक मुकम्मल हो गया था। जबकि अधिकतर मस्जिदों में 27वीं तराबी सोमवार की शाम को तराबी के दौरान कुरान पाक मुकम्मल हो गया। खत्म कुरान के मौके पर देर राम तक नमाजियों की भीड़ मस्जिदों में लगी रही। बिलाल मस्जिद इमरती में खत्म कुरान के मौके पर इमाम हाफिज रफत अली ने देश में शांति और आपसी भाईचारा बनाए रखने को दुआ कराई। उन्होंने कहा रमजान में गरीबों की मदद करना बहुत बड़ा सवाब का काम है। जामा मस्जिद बस स्टैंड खेमपुर में भी सोमवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.