चाईबासा, मई 12 -- चाईबासा। आदिवासी उरांव समाज की ओर से ऐतिहासिक और पारंपरिक पर्व जतरा के अवसर पर 27वीं जतरा कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन एसोसिएशन ग्राउंड चाईबासा में संपन्न हुआ l प्रतियोगिता में राखा चक्रधरपुर की टीम विजेता और सरना ब्रदर्स जमशेदपुर की टीम उपविजेता घोषित हुआ। इस प्रतियोगिता में चाईबासा, चक्रधरपुर,जमशेदपुर, गुवा के अलावा अन्य राज्यों से भी 24 टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट में सभी खिलाड़ी उरांव समाज से ही जुड़े हुए थे। दो-दिवसीय चलने वाले इस टूर्नामेंट में सभी टीम के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया l समापन व फाइनल मैच में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सुनील प्रसाद साव जिलाध्यक्ष, झारखंड वैश्य संघर्ष मोर्चा सह समाजसेवी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में आदिवासी उरांव समाज चाईबासा के अध्यक्ष संचू तिर्की एवं मुख्य सलाहकार सहदेव ...