269 किलो गांजा और 171 ग्राम चरस का किया विनष्ट
हाजीपुर, अक्टूबर 6 -- नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन नीलकंठ के तहत वैशाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वरीय पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा की उपस्थिति में सोमवार को मुजफ्फरपुर में 15 कांडों में जब्त 269.587 किलोग्राम गांजा और 171.57 ग्राम चरस का विनष्टीकरण किया गया। यह जानकारी एसएसपी शुभांक मिश्रा ने दी। उन्होंने बताया कि वैशाली जिले में सूखा नशा के विरुद्ध ऑपरेशन नीलकंठ चलाया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर अवैध मादक पदार्थ बरामद किया गया था। न्यायालय के आदेश के बाद ड्रग डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में नियमानुसार इसे मुजफ्फरपुर में नष्ट किया गया। एसएसपी ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर लगाम लगाना पुलिस की प्राथमिकता है। जिले को नशामुक्त बनाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ऑपरेशन नीलकंठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.