268 वाहनों का चालान, वारंटी धराया
भदोही, अप्रैल 14 -- भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस ने एक वांरटी को गिरफ्तार किया। साथ ही आठ लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद। उधर, यातायात पुलिस ने अभियान में नियमों का उल्लंघन करने वाले 240 दो पहिया तथा 28 चार पहिया सहित कुल 268 वाहनों का चालान करते हुए दो लाख तिहत्तर हजार रूपये का समन किया गया। कोइरौना थाने के एसआई संतोष कुमार सिंह ने वारंटी संतोष निवासी अरता, सूर्यभानपुर को गिरफ्तार किया। उधर, भदोही कोतवाली पुलिस ने पकरी तिराहे से दो, जलालपुर से एक, कोइरौना ने नगरदह से एक, दुर्गागंज ने हरिकरनपुर से एक, गोपीगंज ने मेवाड़पुर से एक, ज्ञानपुर ने अक्षवर से दो लोगों के साथ ही आठ व्यक्तियों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। सभी पर मारपीट एवं शांति में खलल का आरोप था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.