गंगापार, मार्च 7 -- फूलपुर तहसील में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।जिसमें बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडीएम संजय पांडेय ने की।दिवस में कुल 268 शिकायत पत्र प्राप्त हुए। इनमें से आठ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को अनावश्यक परेशानी न हो।प्राप्त शिकायतों में सबसे अधिक मामले राजस्व विभाग से जुड़े रहे। राजस्व से संबंधित कुल 182 शिकायतें दर्ज की गईं। इसके अलावा थाना क्षेत्र से 39, विद्युत विभाग से 05 , विकास से 18 शिकायतें प्राप्त हुई।इस अवसर पर एसडीएम फूलपुर जूही प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.