हरिद्वार, जनवरी 29 -- रोटरी हरिद्वार ने दीक्षा राइजिंग स्टार्स पब्लिक स्कूल में तीसरा टीकाकरण शिविर लगाया। इस दौरान 268 बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम का टीका लगाया गया। छात्राओं के साथ-साथ उनके परिवारों की बच्चियों का भी टीकाकरण किया गया। अध्यक्ष डॉ. आलोक सारस्वत ने कहा कि रोटरी हरिद्वार अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास करता है। उन्होंने बताया कि इस रोटरी वर्ष में कुल 710 टीके लगाए जा चुके हैं। इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष रवि प्रकाश, सचिव पंकज पांडेय, सह मंडलाध्यक्ष गौरव गुप्ता, विकास गोयल, बीएम गुप्ता, पीयूष मित्तल, डॉ. श्वेता सारस्वत, डॉ. गौरव, डॉ. आकाश, पूजा और श्री कृष्णा आई इंस्टीट्यूट एवं डिवाइन कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज की नर्सों ने टीकाकरण का काम सुचारु रूप से कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.