268 पीआरडी जवानों को मिलेगा बढ़े भत्ते का लाभ, आश्रितों को कैशलेस इलाज की सुविधा
कन्नौज, अगस्त 18 -- कन्नौज, संवाददाता। कानून-व्यवस्था से लेकर यातायात प्रबंधन और आपदा के दौरान जिम्मेदारी संभालने वाले पीआरडी जवानों के लिए प्रदेश सरकार ने ड्यूटी भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा की है। अब पीआरडी स्वयंसेवकों को 500 के बजाय 600 रुपये प्रतिदिन ड्यूटी भत्ता मिलेगा। जिले के 268 जवान इस वृद्धि से लाभान्वित होंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री पीआरडी कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत जवानों और उनके आश्रित परिवार के सदस्यों को कैशलेस इलाज की सुविधा भी मिलेगी। मंगलवार को कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में मुख्यमंत्री की घोषणा का सजीव प्रसारण पीआरडी जवानों की मौजूदगी में देखा गया। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कहा कि ड्यूटी भत्ते में वृद्धि से जवानों के आर्थिक हित मजबूत होंगे और उनका मनोबल बढ़ेगा। यह भी पढ़ें- पीआरडी जवानों को कैशलेस चिकित्सीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.