प्रयागराज, अप्रैल 4 -- प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी संस्कृत छात्रवृत्ति योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2025-26 में 26657 विद्यार्थियों को चार करोड़ एक लाख 25 रुपये की छात्रवृत्ति मिली है। खास बात यह है कि योजना शुरू होने के दूसरे साल सभी लाभार्थियों को सीधे उनके खाते में धनराशि दी गई है। माध्यमिक शिक्षा विभाग की यह पहली योजना जो पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम (पीएफएमएस) और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के आधार पर संचालित की गई है। इस योजना से प्रदेश के 403 सहायता प्राप्त संस्कृत महाविद्यालय और 570 माध्यमिक संस्कृत विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को लाभ मिला है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 27 अक्तूबर 2024 को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी में 69,195 संस्कृत विद्यार्थियों को 586 लाख की छात्र...