बगहा, जून 2 -- बेतिया,एक संवाददाता । मद्य निषेध उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा सोमवार को जिले के विभिन्न इलाकों में छापेमारी की गई।जिसमे 20 लोगो को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 265 लीटर शराब व शराब बनाने के लिए रखे गए 3600 किलोग्राम कच्चे माल को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। उत्पाद अधीक्षक सीमा चौरसिया ने बताया कि अलग-अलग टीम ड्रोन के साथ जिले के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर बड़ी मात्रा में शराब जब्त कर 20 लोगों को गिरफ्तार किया है।

छापेमारी की जगह उत्पाद टीम जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर, मुफस्सिल थाना क्षेत्र की अमवामझार बगहा थाना क्षेत्र के जीतपुर आदि इलाके में ड्रोन व डॉग स्क्वायड टीम के साथ पहुंची। वहां शराब बनाने के लिए रखे गए करीब 3600 किलोग्राम जावा, गुड़ आदि के घोल और 265 लीटर चुलाई शराब मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। टीम गश्ती...