265 दिव्यांग बच्चे उपकरण के लिए चिन्हित
गंगापार, सितम्बर 15 -- नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। दिव्यांग बच्चों को उनकी जरूरत के अनुसार सहायक उपकरण और उपस्कर उपलब्ध कराने के लिए मंगलवार को विकासखंड कौड़िहार के उच्च प्राथमिक विद्यालय हथिगहां में मेजरमेंट कैंप आयोजित किया गया। विभिन्न विकासखंडों से पहुंचे 286 दिव्यांग बच्चों का विशेषज्ञों ने परीक्षण एवं मापन किया। परीक्षण के बाद 265 बच्चों को विभिन्न सहायक उपकरण एवं उपस्कर उपलब्ध कराने के लिए चिन्हित किया गया। आयोजन बेसिक शिक्षा और एलिम्को कानपुर की विशेषज्ञ टीम की ओर से किया गया।जिला समन्वयक (समेकित शिक्षा) विकास पांडेय ने बताया कि मेजरमेंट कैंप का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों की वास्तविक जरूरतों को पहचानकर उन्हें उपयोगी सहायक उपकरण उपलब्ध कराना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.