रायबरेली, जनवरी 28 -- रायबरेली संवाददाता। शासन के निर्देश पर जिले के सभी प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों में निपुण आकलन सर्वे दूसरे दिन भी जारी रहा। सर्वे के दूसरे दिन 264 परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों का आकलन किया गया। इसके लिए प्रत्येक टीम में दो फील्ड इन्वेस्टिगेटर नियुक्त किए गए हैं। निपुण सर्वे के नोडल व डायट के प्रवक्ता अभिवेक श्रीवास्तव ने वीडियो काल के द्वारा सर्वे पर नज़र रखी। इसमें प्राथमिक विद्यालय गौरा खसपरी विकास क्षेत्र गौरा, प्राथमिक विद्यालय दहिगवां विकास क्षेत्र शिवगढ़, कम्पोजिट विद्यालय काजीपुर तेलियानी विकास क्षेत्र छतोह आदि में प्रशिक्षुओं से बात कर वीडियो कॉल से बात की गई। बीते दिन जनपद के 19 विकास क्षेत्रों में सूची के अनुसार एक साथ ही विद्यालयों में आकलन किया गया है। डायट टेक्निकल एक्सपर्ट के रूप में कार्य कर रहे ऋषभ गुप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.