263 ग्राम पंचायतों में चल रहा स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु अभियान
फरीदाबाद, जून 2 -- पलवल, अभिषेक शर्मा। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र कुमार ने मंगलवार को स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु अभियान की समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन में जिले की 263 ग्राम पंचायतों में यह अभियान चलाया जा रहा है, जो 6 जून तक जारी रहेगा। सीईओ ने कहा कि अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में ठोस कचरा प्रबंधन को प्राथमिकता दी जा रही है। ग्रामीणों को गीले और सूखे कचरे के पृथक्करण तथा उसके वैज्ञानिक निस्तारण के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को गांवों में स्वच्छता को बढ़ावा देने और प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- स्वच्छ व सुरक्षित पर्यावरण पर विशेष ग्रामसभा पांच को उन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.