शाहजहांपुर, मार्च 12 -- रामचंद्र मिशन थाना पुलिस ने हरदोई बाईपास क्षेत्र से 263 ग्राम गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार बुधवार शाम करीब चार बजे एसआई सुनील कुमार मौर्य ने हरदोई बाईपास चौराहे के पास कार्रवाई करते हुए अतुल उर्फ सौरभ निवासी आदर्श नगर कॉलोनी, थाना रौजा को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से 263 ग्राम गांजा के 79 पैकेट और 2600 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि एक व्यक्ति उसे गांजा देकर जाता था और बिक्री की रकम में से हिस्सा लेता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...