फतेहपुर, मई 15 -- फतेहपुर। उपभोक्ताओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराए जाने के लिए विभिन्न स्थानों पर बिजली विभाग के मेगा वाणिज्यिक शिविर के पहले दिन 262 शिकायतें आईं। जिसके सापेक्ष अफसरों ने 176 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराए जाने के साथ अन्य का जल्द निस्तारण कराए जाने का आश्वासन दिया। वहीं प्रथम डिवीजन के तहत करीब 4.50 लाख रुपये भी जमा कराए गए। एक्सईएन प्रथम के कार्यालय सहित खागा डिवीजन के असोथर, हथगाम, खागा व धाता उपकेंद्र तथा बिंदकी उपकेंद्र के बिंदकी रोड द्वितीय उपकेंद्र में शिविर का आयोजन किया गया। एक्सईएन प्रथम रत्नेश जायसवाल सहित एसडीओ मलवां प्रवीण शाक्य की मौजूदगी में बिल रिवीजन, मोबाइल नंबर अपडेट, ऐप से संबंधित व अन्य 106 शिकायतें आईं जिसके सापेक्ष 70 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जबकि 36 शिकायतों को सम्बंधितो...