भदोही, अप्रैल 2 -- भदोही, संवाददाता। कालीन नगरी में यातायात पुलिस की ओर से जांच अभियान को जारी रखा गया है। इसी कड़ी में बुधवार को भी नियमों के उल्लंघन के आरोपों में 247 दो पहिया वाहनों तथा 14 चार पहिया सहित कुल 261 वाहनों का चालान किया। दो लाख एकहत्तर हजार छः सौ रूपये शमन किया गया। साथ ही एक वाहन को सीज कर दिया गया। जिला यातायात प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर लगातार अभियान को चलाया गया है। जिले के प्रमुख चौराहों, तिराहों एवं मार्गों पर अभियान को चलाया गया है। आगे भी अभियान जारी रहेगा। उधर, पुलिस के इस कदम से वाहन चालकों में अफरा-तफरी का आलम बना हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...