हाजीपुर, फरवरी 6 -- चेहराकलां । सं.सू. व्यापारमंडल सह इफ्को बाजार की गोदाम चेहराकलां पर गुरुवार को 2600 बोरी यूरिया खाद अनलोड की गई है। करीब एक महीने से किसान यूरिया खाद आने का इंतजार कर रहे थे। यूरिया की किल्लत से जूझ रहे किसानों के लिए यह खबर राहत भरी है। यूरिया खाद खत्म हो जाने के कारण यूरिया खाद लेने वाले किसानों को प्रखंड के इफको बाजार से खाली हाथ लौटना पड़ रहा था। अभी यहां गेहूं, तंबाकू, सरसों,आलू , सहित अन्य फसलों की सिंचाई में डालने को यूरिया खाद अति आवश्यक थी। बताया गया है कि इफको बाजार में यूरिया खाद का वितरण किसानों के बीच सोमवार 9 फरवरी से किया जाएगा। चेहराकलां - 02 - इफ्को बाजार के गोदाम चेहराकलां पर अनलोड कर रखी यूरिया खाद।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.