खगडि़या, जनवरी 12 -- खगड़िया, एक प्रतिनधि जिले के गंगौर थाना पुलिस ने 260 पीस नशीला कफ सीरप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गंगौर थानाध्यक्ष श्याम सुंदर पासवान ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर थाना क्षेत्र के शोभिनी गांव निवासी उपेन्द्र साह का 40 वर्षीय पुत्र सुधीर कुमार है। वही 26 बोतल विदेशी शराब के साथ स्थानीय भदास गांव निवासी ओमप्रकाश सिंह का पुत्र पुरुषोत्तम कुमार को भी पकड़ा गया। कुल 750 एमएल की 26 बोतल विदेशी शराब जब्त की गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी शराब को मिट्टी के अंदर छिपाकर रखने की कोशिश कर रहा था, ताकि प्रशासन की नजर से बच सके। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.