सोनभद्र, मार्च 14 -- सोनभद्र। अवादा फाउंडेशन और श्रीसतगुरु सेवा संघ के संयुक्त सहयोग से दो दिवसीय नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन शुक्रवार को बसुहारी और शनिवार को खौडैला में किया गया। शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों ने अपनी आंखों की जांच कराई और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया। इस दौरान कुल 260 लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया। इनमें 108 लाभार्थियों को नि:शुल्क चश्मे दिए गए, जबकि 54 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। इस मौके पर अवादा फाउंडेशन की निदेशक ऋतू पटवारी भी मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.