शामली, फरवरी 26 -- शामली। गुरुवार को बनत में 26.75 लाख की लागत से निर्मित राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय के नवनिर्मित भवन का विधिवत शुभारंभ किया गया। सदर विधायक प्रसन्न चौधरी एवं डीएम अरविन्द कुमार चौहान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर तथा यज्ञ में मंत्रोच्चारण के साथ दैनिक ओपीडी सेवा का शुभारंभ कराया। जिलाधिकारी ने चिकित्सालय परिसर का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि नए भवन के निर्माण से क्षेत्र के आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी और होम्योपैथिक चिकित्सा का लाभ अधिक लोगों तक पहुंचेगा। कार्यक्रम में जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. विधु शेखर मलिक सहित आयुष विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। डीएम ने कहा कि नवीन भवन में नियमित ओपीडी शुरू होने से आसपास के ग्रामीणों को अब उपचार के ...