रामपुर, फरवरी 27 -- रामपुर। विकास भवन के सामने स्थित जिला सहकारी विकास संघ की बिल्डिंग की नीलामी प्रक्रिया गुरुवार को पूर्ण हुई। जिसमें बोली 26.50 लाख रुपये पर छूटी। बिल्डिंग का ध्वस्तीकरण हो जाने के बाद प्रशासन इस जगह पर विकास भवन का विस्तार करने की योजना बना रहा है। गुरुवार को तहसीलदार केके चौरसिया, एआर कोआपरेटिव डा. गणेश गुप्ता और डीसीबी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीप्रकाश त्रिपाठी ने नीलामी प्रक्रिया शुरू कराई। पीडब्ल्यूडी ने इस बिल्डिंग का 24.61 लाख रुपये का मूल्यांकन किया गया था। जिसमें नीलामी प्रक्रिया में अंतिम बोली 26.50 लाख रुपये पर छूटी। अब जल्द ही इस बिल्डिंग का ध्वस्तीकरण कराया दिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर बिल्डिंग में रह चुके कई दुकानदार और फ्लैट स्वामी हाईकोर्ट की शरण में पहुंच गए हैं। उनका कहना है कि जब मामला न्यायालय में व...