26/11 के आरोपी तहव्वुर राणा ने मांगा कूलर
नई दिल्ली, जुलाई 16 -- विशेष एनआईए अदालत ने गुरुवार को जेल अधिकारियों से कहा कि वे गर्मी को देखते हुए 26/11 मुंबई आतंकी हमले के कथित मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को कूलर उपलब्ध कराने की मांग पर विचार करें। कोर्ट ने यह निर्देश तब दिया जब राणा ने एक पत्र के जरिए कोर्ट से संपर्क किया। उन्होंने अपनी सेल (कोठरी) में साफ-सफाई की खराब स्थिति की शिकायत करते हुए कहा कि इससे उनकी सेहत पर असर पड़ रहा है। उन्होंने कोर्ट से जेल अधिकारियों को उन्हें कूलर उपलब्ध कराने का निर्देश देने का भी अनुरोध किया। अनुरोध पर विचार करने के बाद, पटियाला हाउस कोर्ट के स्पेशल जज प्रशांत शर्मा ने जेल अधिकारियों से कहा कि वे जेल मैनुअल के अनुसार इन अनुरोधों पर फैसला लें। तहव्वुर राणा को 26/11 मुंबई आतंकी हमले की साजिश के सिलसिले में 10 अप्रैल, 2025 को अमेरिका से भारत लाया गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.