अलीगढ़, जून 6 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली में आगजनी की घटना के बाद जिले में अलर्ट अग्निशमन विभाग का शुक्रवार को दूसरे दिन भी अभियान जारी रहा। इस दौरान यूपी-81, लेमन ट्री, क्वालिटी समेत 26 होटल-रेस्टोरेंटों में फायर ऑडिट किया गया। इसमें यूपी-81 व लेमन ट्री को छोड़कर 24 प्रतिष्ठानों में कमियां पाई गईं। कहीं वायरिंग ठीक नहीं मिली तो कहीं कर्मचारी प्रशिक्षित नहीं थे। इनको नोटिस भेजने की तैयारी है।दिल्ली घटना के बाद महानिदेशक अग्निशमन व आपात सेवा मुख्यालय लखनऊ महोदय के निर्देश पर विशेष अभियान शुरू किया गया है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि जिलेभर में 26 होटलों, रेस्टोरेंट, क्लब आदि में अभियान चलाकर अग्नि सुरक्षा संबंधी फायर ऑडिट, अग्निशमन उपकरणों की कार्यशीलता की सुनिश्चितता, प्रशिक्षण, मॉकड्रिल, इवेक्यूएशन ड्रिल आदि क...