फतेहपुर, फरवरी 13 -- फतेहपुर। अधिकारियों की मनमानी व आवंटित जमीन से इतर नियम को ताक पर रख कराए जा रहे ईसीएचएस पालीक्लीनिक भवन निर्माण से दोआबा के करीब 26 हजार पूर्व सैनिकों व उनके परिजनों के सेहत खतरे में है। शुक्रवार को भूतपूर्व सैनिकों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए गंभीर आरोप लगाए है। सवाल उठाया कि कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी खुद के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए सड़क से सटाकर भवन निर्माण करा रहा है, आने वाले समय में सड़क के चौड़ीकरण में पालीक्लीनिक भवन अतिक्रमण की जद आकर ध्वस्त हो जाएगा। एडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में पूर्व सैनिक उत्थान एवं कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष विद्याभूषण तिवारी ने कहा कि करीब तीन साल पूर्व तत्कालीन डीएम अपूर्वा दुबे द्वारा भिटौरा रोड स्थित नाले के पास ईसीएचएस पालीक्लीनिक भवन निर्माण के लिए जमीन आवंटित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.