सोनभद्र, मई 1 -- अनपरा/बीना। संवाददाता। श्रमिक संगठनों ने मई दिवस पर एकजुटता की हुंकार भरी।एनसीएल के सभी परियोजनाओं में सुबह सीएमएस (एटक )कार्यकर्ताओं ने महामंत्री अजय कुमार के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली। श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा एकता बनाए रखने का संकल्प लिया गया है। इस मौके पर सचिव जागेंद्र तिवारी,अध्यक्ष धीरेंद्र नाथ यादव के साथ जितेंद्र सिंह,रूद्र झा, गोरेलाल अहिरवार,वकील यादव, एकें सिसोदिया, अरविंद कुमार,रोहित कुमार गौतम, अरविंद राजपूत के साथ सैकड़ो संगठन कार्यकर्ता मौजूद रहे। लाल मैदान अनपरा में मज़दूर दिवस पर सैकड़ों की संख्या में मजदूरों ने सरकार द्वारा मजदूरों पर हो रहे हमले की कड़ी आलोचना की। नोयडा में मजदूरों के दमन पर नाराजगी जतायी। यह भी पढ़ें- श्रमिकों के हक को भरी हुंकार, निकाली रैली प्रदेश में मजदूरों के ऊपर हो रहे ह...