लखनऊ, मार्च 15 -- लखनऊ, संवाददाता। ओमेक्स सिटी स्थित प्ले एन फिट टेनिस एकेडमी में 26 से 31 मार्च तक वार्षिक निःशुल्क लॉन टेनिस ट्रेनिंग कैंप आयोजित किया जाएगा। यह कैंप चार से 14 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं के लिए होगा। कैंप के दौरान खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के लिए टेनिस रैकेट भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इच्छुक प्रतिभागी रजिस्ट्रेशन के लिए प्रशिक्षक उबैद से संपर्क कर सकते हैं। पंजीकरण की अंतिम 22 मार्च निर्धारित की गई है। एकेडमी के संस्थापक मो. उबैद के अनुसार कैंप का उद्देश्य खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण के लिए प्रोत्साहित करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.