समस्तीपुर, मई 22 -- समस्तीपुर। बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आह्वान पर जिले के स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी 26 सूत्री मांगों के समर्थन में गुरुवार से काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। यह कार्यक्रम 21 मई से 26 मई तक जिले के सभी पीएचसी, अनुमंडलीय अस्पताल, सदर अस्पताल एवं अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में चलाया जाएगा।

स्वास्थ्य कर्मियों की मांगें स्वास्थ्य कर्मी पुरानी पेंशन योजना लागू करने, लिपिक एवं एएनएम संवर्ग को राज्य स्तरीय करने संबंधी आदेश वापस लेने, पूर्व की भांति सेवांत लाभ, एसीपी, एमएसीपी, उपार्जित अवकाश एवं मातृत्व अवकाश स्वीकृत करने का अधिकार सिविल सर्जन को देने की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा वर्ष 2024 में संविदा कर्मियों की 43 दिनों की हड़ताल अवधि का वेतन भुगतान करने तथा चार श्रम कानूनों से संबंधित आदेश ...