नई दिल्ली, नवम्बर 24 -- यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर चल रही अटकलों और खींचतान के बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मोर्चा संभाल लिया है। मंगलवार को दिल्ली में दोनों दलों के बीच दूसरे दौर की बैठक खत्म होने के कुछ ही घंटों बाद अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर शायराना अंदाज में एक पोस्ट कर गठबंधन में सब कुछ ठीक होने और बातचीत के सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने का संकेत दिया है। अखिलेश यादव ने अपने पोस्ट में लिखा, "जीतनेवाली पहली '26 सीटों' से हुई है शुरुआत, मिलजुलकर समझदारी से और आगे बढ़ेगी बात।" उनके इस पोस्ट का एक मतलब ये भी लगाया जा रहा है कि शायद सपा आगे चलकर बातचीत के बाद कांग्रेस के लिए और सीटें भी बढ़ा सकती है। यह भी पढ़ें- सपा के 26 सीटों के ऑफर पर अखिलेश यादव ने क्यों कह...