26 सितंबर को लोकभवन रांची में प्रदर्शन को सफल बनाएं : कांग्रेस
घाटशिला, सितम्बर 22 -- पोटका,संवाददाता। प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक सोमवार को पोटका बाजार प्रांगण में आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सौरभ चटर्जी ने किया । बैठक में आगामी 26 सितंबर को झारखंड प्रदेश कांग्रेस समिति द्वारा रांची लोक भवन में अयोध्या में राम मंदिर में चंदा चोरी और एमएमडीआर अधिनियम के खिलाफ कांग्रेस पार्टी द्वारा होने वाले प्रदर्शन कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने पर चर्चा की गई। मौके पर पार्टी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु कमर कस ले। बैठक में जिला सचिव जयराम हांसदा, वरिष्ठ नेता सुबोध सिंह सरदार आनंद पाल, प्रबोद साहू, उदय मुर्मू, सीताराम सोरेन, लासा मुर्मू, शिबू टुडू, संजय हांसदा, लक्ष्मण हेंब्रम, शंकर दत्ता सहित अन्य उपस्थित थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.