लातेहार, सितम्बर 25 -- 26 सितंबर को प्रस्तावित कांग्रेस का राजभवन घेराव कार्यक्रम स्थगित संवाद- 2426 सितंबर को प्रस्तावित कांग्रेस का राजभवन घेराव कार्यक्रम स्थगितलातेहार प्रतिनिधि। 26 सितंबर 2026 को प्रस्तावित राजभवन घेराव कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद यादव ने बताया कि दु:खद एवं अपरिहार्य कारणोंवश कार्यक्रम को अगले आदेश तक स्थगित/रद्द किया गया है। उन्होंने जिले के सभी कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपील की है कि उक्त कार्यक्रम को लेकर किसी प्रकार की तैयारी नहीं करें। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आगामी निर्देश की प्रतीक्षा करने को कहा गया है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि कार्यक्रम के संबंध में आगे की जानकारी प्रदेश कमेटी के निर्देश के बाद दी जाएगी। यह भी पढ़ें...