नोएडा, मार्च 7 -- नोएडा, संवाददाता। बेजुबान जानवरों के प्रति दया और सेवा का भाव समाज में इंसानियत की मिसाल पेश करता हैं। ऐसी ही एक महिला पिछले 26 वर्षों से सड़क पर रहने वाले कुत्तों की सेवा में पूरी निष्ठा के साथ जुटी हुई हैं, वह रोजाना 150 से अधिक कुत्तों को दिन में तीन समय खाना खिलाती हैं और घायल कुत्तों का इलाज भी करती हैं। गाजियाबाद के कविनगर की निवासी 44वर्षीय अनुराधा मिश्रा ने बताया कि जब वह 16 वर्ष की थी, तभी से उन्होंने सड़कों पर घूमने वाले भूखे और जखमीं कुत्तों की सेवा शुरू कर दी थी। शुरुआत में वह कुछ ही कुत्तों को खाना खिलाती थीं, लेकिन धीरे-धीरे यह सेवा बढ़ती चली गई और आज वह बड़ी संख्या में कुत्तों की देखभाल कर रही हैं। अनुराधा मिश्रा ने कहा कि सेक्टर-134 स्थित होप फॉर स्पीचलेस सोल्स संस्था में कुत्तों के लिए वह रोजाना चावल, स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.