एटा, सितम्बर 27 -- जमीन पर कब्जा न मिलने से आहत होकर वृद्ध ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। मामले में पुलिस को तहरीर का इंतजार है। तहेरे भाई का आरोप है कि कब्जाधारक कई दिनों से धमका भी रहा था। जलेसर के गांव इन्द्रगढ़ निवासी ओमप्रकाश (60) शुक्रवार को घर में अचेत हालत में पड़े मिले। इन्हें इलाज के लिए स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। हालत गंभीर देख आगरा रेफर कर दिया। आगरा ले जाते समय रास्ते में वृद्ध की मौत हो गई। परिवारीजन शव को गांव ले आए। इनके बेटे अनूप सिंह राजगढ़ मध्यप्रदेश में कपड़े का काम करते हैं। जानकारी पर देररात वह पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। पोस्टमार्टम गृह पहुंचे तहेरे भाई साहूकार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.