पीलीभीत, मार्च 21 -- पीलीभीत,संवाददाता। रमजान माह के आखिरी शुक्रवार को जिले की सभी मस्जिदों में जुमा अलविदा की नमाज अदा की गई। हालांकि पिछले शुक्रवार को भी अलविदा की नमाज पढ़ी गई थी। नमाज के दौरान मुल्क में अमन और चैन की दुआएं मांगी गई। जामा मस्जिद के पास लगे मेले में बच्चों ने खरीददारी कर मेले का लुत्फ उठाया। जुमा अलविदा की नमाज मस्जिदों में दोपहर साढ़े 12 बजे से अदा की गई। शहर की मुख्य जामा मस्जिद में दोपहर दो बजे नमाज पढ़ी गई। नमाज जामा मस्जिद के इमाम इजहार अहमद बरकाती ने पढ़ाई। नमाज से पहले मौलाना इजहार अहमद बरकाती ने तकरीर की। जामा मस्जिद के बाहर सुबह से ही दुकानें लगना शुरू हो गई। मेले में बच्चों ने जमकर खरीददारी की। जामा मस्जिद के अलावा कल्लन खां की मस्जिद, मदीनाशाहर स्थित मस्जिद, मोहल्ला फीलखाना, बादशाहर बेगम मस्जिद समेत सभी मस्जि...