26 साल पुराने मामले में वारंटी आरोपी गिरफ्तार
बलरामपुर, मई 9 -- बलरामपुर। अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत थाना रेहरा बाजार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेंद्र सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दो मामलों से संबंधित वारंटी को गिरफ्तार किया। थाना रेहरा बाजार क्षेत्र के नयानगर निवासी विजय कुमार पुत्र राजकिशोर के खिलाफ वर्ष 2000 के पुराने मामलों में मुकदमे दर्ज थे। आरोपी लंबे समय से वांछित चल रहा था। थाना रेहरा बाजार पुलिस टीम ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए आरोपी विजय कुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.